तस्वीर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पोडियम पर खड़े होकर जनसभा को संबोधित करते हुए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 11 से 14 सितंबर, 2026 तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। वे 11 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

12 सितंबर को डॉ. मोहन भागवत नागौर जिले के गोटन स्थित एल.के. सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे जोधपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

13 सितंबर को डॉ. भागवत जोधपुर प्रांत के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता करेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को वे भीलवाड़ा में जैन दिगंबर संत पूज्य पुलक सागर जी महाराज से भेंट एवं वार्ता करेंगे।

भेंट एवं वार्ता के बाद डॉ. मोहन भागवत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके राजस्थान प्रवास से जुड़े कार्यक्रमों की यह जानकारी डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्र संघचालक राजस्थान क्षेत्र द्वारा दी गई।

Tags: