तस्वीर में मुरली मनोहर मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित महिलाएं नजर आ रही हैं।

नामदेव समाज की महिलाओं ने मुरली मनोहर मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर राधा रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।

प्रांतीय महिला अध्यक्ष गायत्री नामदेव ने बताया कि मुरली मनोहर मंदिर में नामदेव महिला मंडल की ओर से आयोजित जन्मोत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। राधा रानी के जन्मोत्सव को विशेष बनाने के लिए अविका को राधा रानी के सुंदर स्वरूप में सजाया गया। वहीं सुरभि सहित कई छोटी-छोटी बालिकाओं को भी राधा रानी का स्वरूप दिया गया। नन्हीं बालिकाओं की मनमोहक छवि ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों, जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच राधा रानी को भव्य रूप से मंदिर में लाया गया। राधा रानी के आगमन के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया और हर ओर “राधे-राधे” के जयकारे गूंजने लगे। जन्मोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने बधाई के रूप में चूड़ा, कंगन, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, रुमाल सहित विभिन्न श्रृंगार सामग्री भेंट की। इसके साथ ही बधाई गीत गाए और नृत्य कर राधा रानी के जन्म की खुशियां मनाईं।

राधा रानी के स्वरूप में सजी अविका ने मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। केक कटते ही महिलाओं ने तालियों, जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ राधा रानी को बधाइयां दीं। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत, नृत्य, पुष्पवर्षा और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुरली मनोहर महिला अध्यक्ष शीला बघेरवाल, महिला संयोजिका सावित्री बाडिका, अंजना सेठी, महामंत्री मधु सांखला, प्रीति पटवा, मंजू बघेरवाल, नर्बदा पटा, प्रवेश बघेरवाल, जिला महिला अध्यक्ष शर्मिला चित्तौडा, पूर्व जिला महिला अध्यक्ष सावित्री तोनगरिया, जिला महिला संयोजक अनुसूईया बघेरवाल, दीपा माालिया, शिखा जोशी, रंजीता सोपरा, अर्चना सोपरा, सांवलाजी पंचायत महिला उषा सांखला, दीप्ती सांखला, रानी सांखला, सरोज कजोलिया, उमेश नामा, मधु बाडिका, रूक्मणी उदयवाल, हेमलता उदयवाल, गायत्री गाडिका, ज्योति नामा, उमा मेडतवाल, सुनिता नामा, काजल बघेरवाल, रंजनी सरसवाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के बाद गायत्री नामा ने सभी महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: