तस्वीर में बारां की नंदनी गौशाला में श्री राधाष्टमी के अवसर पर गोमाताओं के लिए आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में मौजूद गोसेवक और ग्रामीण नजर आ रहे हैं.

बारां। श्री राधाष्टमी के पावन पर्व पर शहर की शिवाजी कॉलोनी स्थित मनोहर घाट की नंदनी गौशाला में गोमाताओं के लिए छप्पन भोग और पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बारां के तत्वावधान में किया गया।

समन्वय मानस मंडल के मंत्री त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि श्री राधाष्टमी के अवसर पर श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान की ओर से श्री नंदनी गौशाला, मनोरघाट में गोमाताओं का पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें छप्पन तरह के पकवानों का भोग लगाया गया।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि श्री राधा अष्टमी का उत्सव जीवन में प्रेम, सहयोग, गो सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। इसी क्रम में संस्थान की ओर से ‘एक पौधा श्री राधारानी के नाम’ पर भी लगाया गया।



समन्वय मानस मंडल के अध्यक्ष भरत पोरवाल ने श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि विशेष छप्पन भोग में 56 प्रकार के फल, सब्जियां, अनाज आदि गोमाताओं को भोग के रूप में अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के राजेंद्र सोनी, गायत्री सोनी, गिरधर गोपाल, सुरेंद्र, मुकेश, सोनल, अभिषेक, हितांश, माधव, कपिल, अंशु, ताराशंकर पंचोली, रितेश मीणा, हरिमोहन गोयल और संदीप गौतम सहित पर्यावरण प्रेमियों और गो सेवकों का सहयोग रहा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता, गौशाला प्रमुख नरेंद्र गोयल एवं कोषाध्यक्ष नेमीचंद पोरवाल सहित त्रिलोक शर्मा, महेश गुप्ता, राजेंद्र गौतम, योगेश गुप्ता पैंतरा, इंद्र नारायण गुप्ता, लोकेश नागर, चंद्र प्रकाश राठौड़, कोमल मेहता, रवि मित्तल, जगदीश ट्रेलर, द्वारका मेहता, ललित शर्मा, हेमराज चौपदार, दिनेश चंद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता एवं शंभू दयाल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा को विशेष महत्व दिया गया है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, करुणा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा देते हैं।

Tags: