तस्वीर में भगवान धरणीधर मंदिर में राधा अष्टमी और नंद उत्सव के दौरान मौजूद महिलाएं नजर आ रही हैं।   

धरणीधर महिला मंडल की ओर से भगवान धरणीधर मंदिर में राधा अष्टमी और नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के दौरान 100 से अधिक महिलाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, बधाइयों, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा।

धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन नागर और धरणीधर महिला मंडल अध्यक्ष विमलेश नागर ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का राधा नाम का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद कीर्तन मंडली ने भजन और बधाइयां प्रस्तुत कीं, जिन पर महिलाओं ने नृत्य किया।

इस अवसर पर लड्डू गोपाल जी की सुंदर झांकी सजाई गई। झांकी में भगवान को झूला झूलते हुए दर्शाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

कृष्ण-राधा की जोड़ी प्रतियोगिता में डोली नागर और वाणी नागर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मां यशोदा-कान्हा की जोड़ी में श्रेष्ठ नागर और रीना बजरंगगढ़ प्रथम रहे। राधा-गोपी की जोड़ी में माधुरी नागर और सरस्वती नागर प्रथम रहीं।

राधा बनो प्रतियोगिता में कनिष्क, वृतिका, अनन्या, गोपी, माही और ग्रविषा विजेता रहीं। सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कृष्ण बनो प्रतियोगिता में शिवाय और हर्षील नागर विजेता रहे, जिन्हें भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में धरणीधर महिला मंडल की सदस्य उमा नागर, मनीषा नागर, रितु नागर, पिंकी नागर, चंद्रेश, रीना, रेखा, पूजा, रीना, प्रियंका, पूनम, राजेश, रानी, रिंकू मीना, संतोष, सुनीता, आशा, सीमा, अनु, गुड्डी, दमयंती, विद्या और कनिका सहित धरणीधर महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। राधा अष्टमी और नंद उत्सव के इस आयोजन में मंदिर परिसर में 100 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही।

Tags: