तस्वीर में बारां के आहान पौराणिक कोटा जिला शतरंज प्रतियोगिता में जीती हुई ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

कोटा के दादाबाड़ी स्थित रूट्स स्कूल में आयोजित कोटा जिला अंडर-15 ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 में बारां के आहान पौराणिक ने अंडर-9 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंडर-15 ओपन वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी मनन भंडारी ने जीता।

प्रतियोगिता के विजेताओं को कोटा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रेम जे भाटिया, कोषाध्यक्ष ईश्वर शर्मा एवं सचिव मुकेश मंडलोई ने नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अंडर-9 वर्ग में आहान पौराणिक के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बारां जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम, जॉइंट सेक्रेटरी एवं कोच प्रमोद गौतम, सचिन सुनील शर्मा तथा कोषाध्यक्ष राम बंसल ने प्रसन्नता व्यक्त की। आहान के दादा कमलेश पौराणिक एवं पिता ईशु पौराणिक ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

गौरतलब है कि आहान पौराणिक इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। कोटा जिला अंडर-15 ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 में अंडर-9 वर्ग का प्रथम स्थान उनकी लगातार बेहतर प्रदर्शन की कड़ी में एक और उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Tags: