तस्वीर में बाईं ओर बैठी अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह यादव, अटरू उपजिला निर्वाचन कार्यालय में।

अटरू के वार्ड नंबर 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में गोविंद सिंह यादव उर्फ गोविंद अटलपुरी ने अटरू उपजिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश होकर नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद अटलपुरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समाज, कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित के साथ राष्ट्रहित में रचनात्मक, भावनात्मक, सर्जनात्मक तथा मानवीय पीड़ाओं को अंतर्मन से स्पर्श करने वाले कार्य करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।

नामांकन से पहले गोविंद अटलपुरी ने नगर के आराध्य देव गणपति देव की ढोक लगाई। इसके बाद अटरू रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां स्थित उस वृक्ष को भी ढोक लगाई, जिसके नीचे बैठकर सन् 1987 से 90 तक अटरू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाया गया था। इसी स्थान से अटरू तहसील की प्रथम समाज सेवा समिति युवा समाज सेवा समिति का गठन किया गया था।

अटलपुरी ने अपने कुल देवता और वार्ड नंबर 7 में रहने वाले अपने समाज के लोगों के लिए सनातन धर्म का पालन करते हुए माता जी का मंदिर बनाने में सहयोग किया था। उन्होंने मंदिर पहुंचकर माताजी को भी ढोक लगाई। इसके बाद अपने कुल देवता को ढोक लगाकर नामांकन दाखिल किया।

इस प्रकार गोविंद सिंह यादव उर्फ गोविंद अटलपुरी ने वार्ड नंबर 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

Tags: