खण्ड बारां में नई कार्यकारिणी का ऐलान, राकेश शर्मा अध्यक्ष और हितेश पारेता बने मन्त्री
खण्ड बारां की आम सभा में तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी घोषित हुई। राकेश शर्मा अध्यक्ष और हितेश पारेता मन्त्री बनाए गए।
राजस्थान के बारां में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आम सभा के दौरान नव-नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
बारां। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के खण्ड बारां की आम सभा में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ शिक्षक हितों, संगठन विस्तार और शैक्षिक उन्नयन को लेकर आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान आगामी तीन वर्षों के लिए खण्ड बारां की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। खण्ड पालक कार्यकर्ता कृष्णकांत चौरसिया ने सर्वसम्मति से राकेश शर्मा को खण्ड अध्यक्ष तथा हितेश पारेता को मन्त्री बनाए जाने की घोषणा की। चेतन पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवान लाल नागर को कोषाध्यक्ष, रितु नागर को उपाध्यक्ष (महिला), महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष (पुरुष) तथा पूरन चौरसिया को महिला मन्त्री मनोनीत किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में बुधराज शर्मा को अध्यापक सदस्य, शंभू दयाल मीणा को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, ललित सुमन को प्राध्यापक सदस्य, महावीर जाट को प्रधानाचार्य/उपप्रधानाचार्य सदस्य, बीरबल डोरिया को शारीरिक शिक्षक सदस्य, टीना शर्मा को महिला शिक्षक सदस्य, सुरेश गौतम को संस्कृत शिक्षक सदस्य, सौरभ गौतम को प्रयोगशाला सहायक सदस्य, जगदीश प्रसाद मीणा को पुस्तकालय सदस्य, शंकर लाल गोस्वामी को सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य, चंद्रशेखर नागर को प्रबोधक सदस्य, वीरेंद्र चौरसिया को कंप्यूटर शिक्षक सदस्य तथा सत्येंद्र मेघवाल को पंचायत शिक्षक सदस्य मनोनीत किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।
आम सभा में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, शिक्षक समस्याओं के समाधान तथा संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक हितों एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर गौरीशंकर शर्मा, नागेश नागर, रामधन नगर, धर्मेंद्र मेघवाल, सूरजमल मियाड़ा, ललित नागर, रामविलास मेघवाल, हेमंत कश्यप, प्रदीप, मनोज मेघवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आम सभा में घोषित नई कार्यकारिणी के साथ खण्ड बारां में संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षक हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी तय हुई।