थाने के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और बैठा आरोपी वायरल पिस्टल फोटो मामले की कार्रवाई के दौरान दिख रहे हैं।

बारां पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल कर आमजन में भय एवं दहशत फैलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 26.11.2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार कस्बाथाना पुलिस और डीएसटी बारां की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत फैलाने तथा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध बारां पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी शाहबाद हेमन्त गौतम के नेतृत्व में थानाधिकारी कस्बाथाना योगेश कुमार शर्मा उप निरीक्षक मय थाना जाप्ता तथा डीएसटी बारां की संयुक्त टीम ने आरोपी अनिल कुमार रावत पुत्र भारत सिंह, जाति रावत, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुढ़ानोनेरा, थाना कस्बाथाना, जिला बारां को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल होने के संबंध में की गई जांच में सामने आया कि उक्त हथियार 0.32 एमएम पिस्टल है, जो राजपूत रेजिमेंट की 5वीं बटालियन से सेवानिवृत्त श्री कंवर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 54 वर्ष, निवासी तसई, थाना कठूमर, जिला अलवर, हाल कार्यरत केमिलक फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, गुवाड़ी के सिक्योरिटी इंचार्ज के नाम लाइसेंसशुदा है। प्रारम्भिक जांच में यह भी सामने आया कि अनिल कुमार रावत ने कम्पनी में कार्य करने के दौरान इस लाइसेंसी हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने अनिल रावत को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में योगेश कुमार शर्मा उ०नि० थानाधिकारी कस्बाथाना, हरीश भाटी स०उ०नि० साईबर सैल बारां, आकाश शिन्दे स०उ०नि० डीएसटी टीम बारां, मनीष कुमार हैड कानि० डीएसटी टीम बारां, कृष्ण मुरारी कानि० डीएसटी टीम बारां, बलवान कानि० डीएसटी टीम बारां, भंवराराम कानि० पुलिस थाना कस्बाथाना और रोहिताश कानि० पुलिस थाना कस्बाथाना शामिल रहे। बारां पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय एवं दहशत फैलाने, आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों से दूर रहें, अन्यथा ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: