बैकुंठ चतुर्दशी पर मनिहारा महादेव मंदिर में हुआ भव्य दीपदान कार्यक्रम
| महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की सदस्याओं ने कार्तिक मास के अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
बैकुंठ चतुर्दशी पर मनिहारा महादेव मंदिर में दीपदान कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की सदस्याएं।
कार्तिक मास के पावन अवसर पर बैकुंठ चतुर्दशी के दिन महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से मनिहारा महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की सदस्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
समिति संस्थापिका मंजू गर्ग ने बताया कि कार्तिक मास में दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन माह में दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक भावना के साथ बैकुंठ चतुर्दशी पर मनिहारा महादेव मंदिर में दीपदान का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष रिंकी बंसल एवं मंत्री पूजा गोयनका ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक दीपदान किया और भगवान शिव के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अंजना गोयल, मनीषा गोयल, सरिता गर्ग, मीना गर्ग, मनुजा, दीप्ति अग्रवाल, अलका जिंदल, मनीषा जिंदल, स्वाति, कृष्णा, तारा, ज्योति गोयल और अंजना अग्रवाल सहित समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।