बारां में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
| समाजबंधुओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बालिका शिक्षा व सामाजिक एकता का संकल्प लिया और गौशाला में गायों को चारा खिलाया।
बारां के अग्निशमन केंद्र परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर समाजबंधुओं ने श्रद्धांजलि दी।
बारां जिला मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोटा रोड स्थित अग्निशमन केंद्र परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजबंधुओं ने नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला में गायों को चारा भी डाला गया।
माली सैनी महासंघ के जिलाध्यक्ष कैलाश सुमन एवं सैनी समाज कर्मचारी जिलाध्यक्ष आत्मकल्याण सुमन ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में जागृति लाने का प्रयास करना चाहिए।
बारां प्रधान मोरपाल सुमन ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए जागरूकता बढ़ाना और आपसी एकता बनाए रखना हमारा प्रमुख ध्येय होना चाहिए। उन्होंने समाज के विकास में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा डाला।
इस अवसर पर मुकेश केरवालिया, मुरारीलाल सुमन, क्षेत्रपाल सुमन, राजकुमार सुमन, शिवनारायण सुमन, चतुर्भुज सुमन, गौरव सुमन, कैलाशचंद्र सुमन, जुगलकिशोर अजमेरा, तेजकरण सुमन, दिनेश खरनीवाल, रामप्रसाद सुमन, दुर्गाप्रसाद प्रजापति, दिनेश सुमन सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक विचारों को आगे बढ़ाने और शिक्षा एवं सामाजिक एकता के संकल्प को दोहराया गया।