अलीनगर के रेमा मोड़ देशी शराब ठेके पर सुबह 6 बजे बिक्री का मामला सामने आया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ स्थित देशी शराब ठेके पर सुबह 6 बजे से शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शासन की ओर से निर्धारित सुबह 10 बजे के बिक्री समय का पालन नहीं किया जा रहा है। ठेके पर सुबह 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जो आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला है।

निर्धारित समय से चार घंटे पहले शराब की बिक्री शुरू होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर ठेका संचालक को समय से पहले शराब बेचने की छूट किसके संरक्षण में मिल रही है? क्या स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है? यदि अधिकारियों को इसकी जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

शराब की दुकानों का संचालन निर्धारित नियमों और समय के अनुसार सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है। वहीं, स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की भी है। ऐसे में रेमा मोड़ स्थित देशी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले बिक्री किए जाने के मामले में दोनों विभागों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

अब देखना यह है कि जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर नियमों की अनदेखी का यह सिलसिला यूं ही जारी रहता है। सुबह 6 बजे से शराब की बिक्री के आरोपों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई और जांच को लेकर सवाल बने हुए हैं।

Tags: