गढ़मुक्तेश्वर में मारपीट के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में सड़क पर दो पक्षों के बीच सरेआम हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को उनके निवास स्थान से पकड़कर जेल भेज दिया है।

हापुड़ पुलिस की ओर से जनपद में अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के चार आरोपियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी मोहल्ला अहाताबस्तीराम, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, बलराज उर्फ बिट्टू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, अनुज कुमार पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी मोहल्ला राजीव नगर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ और सौरव पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी मोहल्ला राजीव नगर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ शामिल हैं।

गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी करने या कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के आधार पर पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में शामिल दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

Tags: