एटा के गांगूपुरा में भाई से विवाद के बाद पेड़ से लटके मिले धर्मवीर सिंह की फाइल फोटो।   

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांगूपुरा के रूप में हुई है। उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर पाखर के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।

बताया जा रहा है कि आज सुबह धर्मवीर सिंह का अपने छोटे भाई अजयवीर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद धर्मवीर सिंह ने कथित तौर पर घर से कुछ दूरी पर स्थित पाखर के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह घटना एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गांगूपुरा की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Tags: