तस्वीर में ऋषभदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान एकत्र खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी विकास में कांग्रेस के योगदान को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव ने कहा कि आरएसएस और हिंदुत्ववादी लोग आदिवासियों को वनवासी बनाने में जुटे हुए हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और उनका वनवासी से कोई लेना-देना नहीं है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष हजार मीणा ने कहा कि हमारे जंगल और जमीन की रक्षा के लिए इस दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयप्रकाश जी ने कहा कि आदिवासियों के विकास में कांग्रेस पार्टी का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पेसा एक्ट के कानून को पास किया और ग्राम सभाओं को असीमित अधिकार दिए। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम भी लागू किया, जिससे आदिवासी इसका उपयोग अपने जीवन को बढ़ाने के लिए कर सकता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित कुमार मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कावरचंद मीणा, सरपंच चंपालाल मीणा, गदावत सरपंच भेरूलाल मीणा, सूरत महाराज, केसु महाराज, वार्ड पंच अर्जुन लाल मीणा, शांतिलाल मीणा, शंकर लाल मीणा, नारायण लाल मीणा, भेरूलाल मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: