कापड़ियों का खेड़ा स्कूल में विद्यार्थियों को मिले 30 टेबल-स्टूल सेट, स्टाफ ने दिए 42 हजार
कापड़ियों का खेड़ा स्कूल में स्टाफ ने 42 हजार रुपए की लागत से 30 टेबल-स्टूल सेट भेंट किए, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह।
तस्वीर में कापड़ियों का खेड़ा विद्यालय परिसर में रखे गए नए टेबल-स्टूल सेट और पीछे खड़े विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कापड़ियों का खेड़ा में विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय स्टाफ ने सराहनीय पहल की है। स्टाफ सदस्यों ने अपने स्वैच्छिक सहयोग से विद्यार्थियों के लिए 30 टेबल-स्टूल सेट भेंट किए। इनकी कुल लागत 42,000 रुपए है।
खेरोदा, 08-08-2026। विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके, इसी उद्देश्य से समस्त स्टाफ ने यह पहल की। इस संबंध में जानकारी देते हुए भेरू लाल सारण ने बताया कि विद्यालयी बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्टाफ सदस्यों ने स्वैच्छिक सहयोग किया।
विद्यालय में नए टेबल-स्टूल सेट मिलने से विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय के इस कार्य के लिए ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय में टेबल-स्टूल भेंट किए गए। कार्यक्रम से संबंधित फोटो में विद्यालय में टेबल-कुर्सी भेंट करते हुए दृश्य है।