झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4-5 टन गीली लकड़ियों के अवैध परिवहन में आरोपी गिरफ्तार
झाड़ोल पुलिस ने गेदाना में 4-5 टन गीली लकड़ियों के अवैध परिवहन के मामले में आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार किया, जांच जारी।
Update: 2026-08-10 10:32 GMT
झाड़ोल थाना पुलिस ने अवैध रूप से गीली लकड़ियों का परिवहन करने के मामले में गेदाना में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 बजे आरोपी धर्मपाल पुत्र गणेश पारगी, उम्र 32 वर्ष, निवासी आवरडा थाना झाड़ोल को 4-5 टन गीली लकड़ियों का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी धर्मपाल के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस एवं 41/42 फॉरेस्ट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अवैध रूप से लकड़ियों के परिवहन को लेकर जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में की गई। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार हैं। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल महेंद्र की भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।