आपसी कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई, जिसमें प्रार्थी प्रवीण पुत्र नाथू परमार घायल हो गए। मामला खेरवाड़ा उपखण्ड नयागांव के पहाड़ा थाना क्षेत्र के सरेरा का है।

जानकारी के अनुसार सरेरा में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट हुई। घटना में बिछला फला सरेरा निवासी प्रवीण पुत्र नाथू परमार, उम्र 46 वर्ष, को चोटें आईं। इसके बाद प्रार्थी ने पहाड़ा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पहाड़ा थाना पुलिस ने कालू पिता फूला, भुवन और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना की जांच सहायक उप निरीक्षक कालूलाल द्वारा की जा रही है। कार्रवाई थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस मामले में दर्ज प्रकरण के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Tags: