बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होकर सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में झाड़ोल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई झाड़ोल थाना अधिकारी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल किशनलाल ने रिपोर्ट दी कि वेलानिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल की जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार मिले और चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

पुलिस के अनुसार चालक ने लोकमार्ग पर लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर मानव जीवन को संकट में डालने का कृत्य किया। मामले में पुलिस ने दिनेश पुत्र बाबूलाल, जाति कलासुआ, उम्र 19 वर्ष, निवासी वेलानिया, थाना झाड़ोल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार द्वारा की जा रही है।

Tags: