झाड़ोल थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की रिपोर्ट लुणावतों का खेड़ा निवासी आशीष पुत्र केशुलाल डोडेरा ने पुलिस को दी है।

रिपोर्ट के अनुसार आशीष रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान खरड़िया गांव के पुलिया के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट की गई।

रिपोर्ट के आधार पर झाड़ोल पुलिस ने प्रभुलाल पुत्र लक्ष्मण कसौटा, रामलाल पुत्र कस्तूरी तथा मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक सतीशचंद्र द्वारा की जा रही है। रास्ता रोककर मारपीट से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Tags: