झाड़ोल में एकल अभियान का प्रवास, 900 पौधों का वितरण और विद्यालय-आरोग्य सेविका बैठक
झाड़ोल में एकल अभियान के पदाधिकारियों के प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक, आईवीडी सेंटर निरीक्षण और आरोग्य सेविका बैठक हुई। किसान क्लब से जुड़े किसानों को 900 पौधे वितरित किए गए और खाखली विद्यालय का निरीक्षण हुआ।
तस्वीर में झाड़ोल के आईवीडी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
एकल अभियान संभाग राजस्थान, भाग-चित्तौड़गढ़, अचल झाड़ोल में 9/08/026 को एकल ग्राम संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं श्री हरि वनवासी फाउंडेशन के संरक्षक श्रीमान संतोष जी जैन, श्री हरि वनवासी फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जी जैन, समाजसेवी श्रीमान अशोक जी जैन तथा श्रीमती शवेता जी जैन का प्रवास रहा।
प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत आईवीडी सेंटर झाड़ोल पर सभी पदाधिकारियों के स्वागत-सत्कार के साथ हुई। इसके बाद अचल समिति झाड़ोल एवं अचल टोली कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम संगठन विषय को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रीमान संतोष जी भाई साहब ने समिति पदाधिकारियों के साथ आगामी माह में वार्षिक समर्पण राशि, एकल को जानो तथा अचल झाड़ोल के वर्तमान विद्यालयों की जानकारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक के बाद पदाधिकारियों ने आईवीडी सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं ब्यूटीशियन सीखने वाले बच्चों से व्यक्तिगत बातचीत कर केंद्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इसके बाद आईवीडी सेंटर झाड़ोल की ओर से किसान क्लब से जुड़े सभी किसानों को श्रीमान संतोष जी भाई साहब के हाथों कुल 900 पौधे वितरित किए गए।
आईवीडी सेंटर के निरीक्षण के बाद अचल कार्यालय झाड़ोल में आयोजित एकल आरोग्य सेविका की बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में आरोग्य सेविकाओं ने फील्ड में किए जा रहे कार्यों के बारे में पदाधिकारियों को जानकारी दी। आरोग्य फाउंडेशन द्वारा प्राप्त सभी आरोग्य सेविकाओं को श्रीमान संतोष जी भाई साहब के हाथों साड़ी वितरित की गई।
इसके पश्चात सच झाड़ोल के एकल विद्यालय ग्राम खाखली में विद्यालय निरीक्षण के लिए पदाधिकारी पहुंचे। विद्यालय में ग्राम समिति की ओर से पदाधिकारियों का स्वागत-सत्कार किया गया। वंदना क्रम के साथ विद्यालय का प्रारंभ हुआ।
इसके बाद श्रीमान संतोष जी भाई साहब ने सभी बच्चों से व्यक्तिगत बातचीत कर विद्यालय में सिखाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय ग्राम की महिला समिति से भी विद्यालय के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।
विद्यालय निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने उदयपुर के लिए प्रस्थान किया। प्रवास कार्यक्रम के दौरान अचल झाड़ोल के भाग अध्यक्ष श्रीमान देवीलाल जी गायरी, नवीन अचल अध्यक्ष श्रीमान सत्यनारायण जी सुथार, अचल समिति सचिव श्रीमान नीलम जी राजपूरोहित, अचल गतिविधि प्रभारी श्रीमान मनीष जी भाई साहब, आईवीडी अध्यक्ष श्रीमान गोपाल जी भाई साहब, भाग गतिविधि प्रमुख एवं अचल पालक झाड़ोल श्रीमान भगाराम, अचल समिति सदस्य श्रीमान बसंती लाल जी जैन, सदस्य श्रीमान भगवती लाल जी, सदस्य श्रीमान किशोर जी, शांतिलाल जी गायरी, धीरज जी पुर्बिया, मोहन जी पटेल, नारायण जी प्रजापत तथा समस्त आईवीडी कोर्डिनेटर, ट्रेनर और अचल टोली कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक, आईवीडी सेंटर निरीक्षण, किसान क्लब से जुड़े किसानों को 900 पौधों का वितरण, आरोग्य सेविकाओं की बैठक तथा एकल विद्यालय खाखली के निरीक्षण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं।