खेरवाड़ा में मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का पुष्पदंत भवरा के निवास पर local नागरिकों ने स्वागत किया।

खेरवाड़ा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने भगवान ऋषभदेव की पावन नगरी पहुंचकर भगवान ऋषभदेव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

दर्शन के दौरान मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने भगवान ऋषभदेव के चरणों में शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पुष्पदंत भवरा के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की तथा उनके यहां अल्पाहार ग्रहण किया। इस अवसर पर पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में उनका स्वागत और सत्कार किया गया।

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वे आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आतंकवादी हमलों में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा है।

उनके इस दौरे के दौरान राकेश सुंदररोत, अंतरराष्ट्रीय कवि बलवंत बल्लू, सचिन गंगावत, रेखा बरोडिया, अमित भानावत, अभिषेक दोवडीया, वर्धमान भंवरा, राजेंद्र भंवरा और राकेश वाणावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: