चंडीगढ़ में 19-20 दिसंबर को आयोजित होने वाले 31वें अधिवेशन को लेकर महावीर इंटरनेशनल का आधिकारिक प्रतीक।

महावीर इंटरनेशनल का 31वां अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन ‘मैत्री पर्व 2026’ आगामी 19 एवं 20 दिसंबर को चंडीगढ़ में आयोजित होगा। दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में सेवा, समर्पण, सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी कन्वेंशन सेंटर, साउथ कैंपस, सेक्टर-25, चंडीगढ़ में होगा।

खेरवाड़ा केंद्र के संरक्षक दिनेश जैन ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन की थीम ‘सेवा से समर्पण एवं समर्पण से परिवर्तन’ निर्धारित की गई है। इस थीम के माध्यम से मैत्री और सेवा के भाव को अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। अधिवेशन में सेवा कार्यों के प्रति समर्पण, सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा।

दिनेश जैन के अनुसार, यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों और मैत्री भावना को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय खेरवाड़ा केंद्र के अध्यक्ष मुकेश कलाल एवं सचिव जितेंद्र जैन ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 19 एवं 20 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाला यह 31वां अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन महावीर इंटरनेशनल की सेवा और मैत्री भावना को केंद्र में रखकर आयोजित किया जाएगा।

Tags: