झाड़ोल: गोगला पंचायत में सरपंच तारा देवी ने संभाला पदभार
नवनिर्वाचित सरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम विकास और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
गोगला पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच तारा देवी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।
झाड़ोल। ग्राम पंचायत गोगला में नवनिर्वाचित सरपंच तारा देवी ने पदभार ग्रहण कर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर उपसरपंच वर्दीशंकर जनावत सहित वार्ड पंचों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा नवनिर्वाचित पंचायत टीम को शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वार्ड पंच गुणी बाई, शंकर कसौटियां एवं दिनेश डामोर के साथ वार्ड पंच प्रत्याशी निर्मला बाई और सल्या बाई भी मौजूद रहीं। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा गांव में आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम में छगन जनावत, गेहरीलाल लोलावत, देवकृष्ण जोशी, बंशीलाल सुथार, गोविंद राम पांडिया, कृपाशंकर जोशी, नारायण दवेर, नारायण लोलावत, पंकज लोलावत, किशन लोलावत, रमेश जोशी, भूपेंद्र जोशी, जितेश पांडिया, निकेश पांडिया, भरत लोलावत, सुरेश पालीवाल, नारायण जोशी, प्रकाश जोशी, युवराज पांडिया, अनिल पांडिया, रामेश्वर दवेर, लक्ष्मण डामोर, हरिराम कसौटिया, खुमाराम डामोर, हरिशंकर डामोर, भेरूलाल डामोर, कड़वा राम डामोर, रोशन कसौटियां, प्रभुलाल डामोर, दीताराम डामोर, सुरेश डामोर एवं दिनेश डामोर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वहीं, झाड़ोल से नीलम पुरोहित, मनीष पुरोहित, राजू निमावत, लाल सिंह, शंकर गायरी, देवीलाल गायरी, मोहन पटेल, प्रभुलाल पटेल, धीरज पुरबिया एवं भावुक जैन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नवनिर्वाचित सरपंच तारा देवी के पदभार ग्रहण के साथ ग्राम पंचायत गोगला में नई पंचायत टीम ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।