खेरवाड़ा के विद्या निकेतन विद्यालय में तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित
| प्रधानाचार्यों ने तुलसी के औषधीय व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
खेरवाड़ा के विद्या निकेतन स्कूल में तुलसी पूजन के दौरान शिक्षक और छात्र पर्यावरण संरक्षण के लिए एकत्र।
खेरवाड़ा। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हुए विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, खेरवाड़ा में शनिवार को तुलसी पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहिनों और आचार्य-दीदियों ने विधिवत तुलसी माता का पूजन-अर्चन कर भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर तुलसी माता को पुष्प अर्पित किए गए और दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा पानेरी ने भैया-बहिनों को तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह पौधा प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश देता है।
माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने भी विद्यार्थियों को तुलसी के पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ तुलसी के पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिशुवाटिका प्रभारी गायत्री दीदी सहित आचार्य-दीदियों में हंसा दीदी, शीला दीदी, संगीता दीदी, टीना दीदी, ममता दीदी और आस्था दीदी उपस्थित रहीं। इनके साथ खेलशंकर व्यास, कृष्ण मीणा, बंसीलाल पटेल एवं विमल मीणा सहित समस्त भैया-बहिनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति का सम्मान, प्रकृति का संरक्षण और विद्यार्थियों में संस्कारों का संवर्धन करना रहा। तुलसी पूजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।