उदयपुर के ऋषभदेव पुलिस थाना भवन का बाहरी हिस्सा दिख रहा है जहां आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।   

उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर घूमने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुरेश मीणा निवासी रायणा, पुलिस थाना ऋषभदेव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को शाम के समय भूधर कट क्षेत्र में एक युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर घूमता हुआ पाया गया। सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घूमने की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार लबाना ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

यह कार्रवाई थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई। दर्ज प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक रणजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Tags: