पंचायती राज आम चुनाव 2026 में उदयपुर संभाग के मेवाड़, वागड़ और जनजातीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा में कांग्रेस की जीत के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं खेरवाड़ा विधायक माननीय डॉ. श्री दयाराम जी परमार के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

विधायक डॉ. दयाराम जी परमार को उदयपुर संभाग, मेवाड़, वागड़ एवं जनजातीय क्षेत्र का जननायक तथा सर्व समाज का हितैषी बताते हुए उनके नेतृत्व में चुनाव जीतने वाले सभी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष श्री रुपलाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के अध्यक्ष श्री दिनेश मीणा, दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

पंचायती राज आम चुनाव 2026 में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को मिली जीत के अवसर पर कांग्रेस संगठन ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए उनके निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Tags: