खेरवाड़ा के उपाध्याय कॉलोनी में 15 दिनों से बीमार गाय का सफल उपचार करने के बाद पशु चिकित्सा टीम के सदस्य और स्थानीय गौ सेवक।

खेरवाड़ा कस्बे की उपाध्याय कॉलोनी में पिछले करीब 15 दिनों से गंभीर संक्रमण से पीड़ित एक गाय को गौ सेवकों की पहल से उपचार मिल सका। कॉलोनीवासियों ने गाय की स्थिति को देखते हुए निवर्तमान वार्ड पंच दीप चंद्र शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने पशु चिकित्सा टीम को मौके पर बुलवाकर गाय का उपचार करवाया।

उपचार के दौरान पशुधन सहायक जगदीश पटेल, धीरज पटेल और भूपेंद्र मेघवाल सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे। पशु चिकित्सा टीम ने गाय का उपचार किया। गौ सेवकों और कॉलोनीवासियों की इस पहल से लंबे समय से बीमार गाय को आवश्यक उपचार मिल सका।

इस दौरान गौ रक्षा के प्रति स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता और सेवा भावना सामने आई। बीमार गाय की सुध लेकर उसका उपचार करवाने की इस पहल को गौ सेवा की अनुकरणीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

फोटो कैप्शन: गाय का उपचार करते पशुधन सहायक (एलएसए) एवं गौ सेवक।

Tags: