उदयपुर में तेरापंथ सभा संस्थान की साधारण सभा आयोजित, महापौर पारस सिंघवी ने कहा- मेरी जीत आपकी जीत है
उदयपुर में दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा संगठन द्वारा संचालित तेरापंथ सभा संस्थान की साधारण सभा में करीब 350 सदस्य शामिल हुए। महापौर पारस सिंघवी और भिंडर चेयरमैन का सम्मान हुआ। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और समाज के कल्याण पर चर्चा की गई।
तस्वीर में उदयपुर में आयोजित तेरापंथ सभा संस्थान के सम्मान समारोह के दौरान महापौर पारस सिंघवी और अन्य गणमान्य अतिथि नजर आ रहे हैं।
उदयपुर। दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा संगठन द्वारा संचालित तेरापंथ सभा संस्थान की साधारण सभा में समाज के विकास, सदस्यों के कल्याण और आगामी वर्ष की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में नगर निगम उदयपुर के महापौर पारस जी सिंघवी और भिंडर नगर पालिका के चेयरमैन सुंदर लाल जी साब लिखमावत का संस्थान की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुंदर जी कंठालिया ने की।
सम्मान समारोह के दौरान भिंडर नगर पालिका चेयरमैन सुंदर लाल जी लिखमावत ने कहा कि समाज उनका अपना घर है और घर में सम्मान की आवश्यकता नहीं होती। इसके बावजूद संस्थान की ओर से किए गए सम्मान के लिए उन्होंने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
नगर निगम उदयपुर के महापौर पारस जी सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा, "मेरी जीत आपकी जीत है। मेरे दरवाजे आप सभी के लिए हर समय खुले हुए हैं।"
समारोह अध्यक्ष सुंदर जी कंठालिया ने अपने संबोधन में समाज के अल्प आय वाले सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री शेखर जेतावत ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, मंत्री श्री हिम्मत जैन लूणदिया ने संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष की रूपरेखा बताई। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के तहत साइबर धोखाधड़ी और वेल्थ क्रिएशन पर प्रेरक संगोष्ठी आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।
कोषाध्यक्ष श्री श्याम जी लूणदिया किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से नामित श्री रमेश जी लालावत ने संस्थान का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर श्री गेंदा लाल जी फांदोत ने संस्थान की ओर से होली के बाद एक और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कार्यकारिणी को परामर्श दिया।
कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 350 सदस्य शामिल हुए। समारोह में श्रेष्ठी सर्वश्री जयंती लाल जी लूणदिया, राज मल गोदरोत, चंद्र प्रकाश जी बोहरा, अशोक बोहरा, अनिल बाबू जेतावत, अजीत भादावत, रणजीत जी पदारथ, जिनेन्द्र जी गांगावत, मनोहर लाल जी गांगावत, शिक्षाविद श्री केतन जी गांगावत, नरेंद्र जी वालावत, अशोक जी भादावत, अजीत जी जेतावत, राजेंद्र जी केरोत, महावीर वाणावत, प्रकाश जी, तनसुख जी भादावत, रमेश जी लालावत, दीपक जी भादावत, दिनेश जी डुंगरिया, सुमति जी वालावत, कुंदन जी पचौरी, विनय लालावत, मुकेश जी कंठालिया और अतुल जी बोहरा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बसंती लाल जी कंठालिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन श्रीमती सुमन जी लूणदिया ने किया। प्रेस विज्ञप्ति मंत्री हिम्मत जैन लू की ओर से जारी की गई।