पाटिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी पुलिस कस्टडी में, दूसरे को पाबंद कर जमानत पर रिहा

खेरवाड़ा के पाटिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस कस्टडी में लिया, जबकि दूसरे को पाबंद कर जमानत पर रिहा किया। जानिए पूरा मामला।

Update: 2026-07-24 07:18 GMT

खेरवाड़ा में पुलिस थाना पाटिया के थानाधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस कस्टडी में लिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पाबंद कर वारिसान के सुपुर्द जमानत पर रिहा किया।

पहली कार्रवाई थाना पाटिया क्षेत्र के सुखापाड़ा निवासी महेश कुमार पुत्र लक्ष्मण बरंडा (35) के विरुद्ध की गई। पुलिस ने उसे पाबंद करते हुए वारिसान के सुपुर्द जमानत पर रिहा किया। यह कार्रवाई 23 जुलाई 2026 को की गई।

दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के आडाघर, देमत निवासी कांतीलाल पुत्र हुरजी अहारी (46) के विरुद्ध पूर्व में दर्ज आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस कस्टडी में लिया गया।

यह कार्रवाई थानाधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में संपन्न हुई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News