तस्वीर में राजकीय महाविद्यालय नयागांव का मुख्य भवन और नवनिर्मित परिसर दिखाई दे रहा है।

नयागांव, 22 सितम्बर। विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा के राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर तक विद्यार्थियों के आवागमन के लिए निर्मित सीसी सड़क का कार्य पूर्ण हो गया है। विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने सड़क निर्माण के लिए विधायक मद से 15 लाख रुपये की राशि पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत चितौड़ा को दी थी।

ग्राम पंचायत चितौड़ा के सरपंच लिम्बाराम गरासिया के अनुसार मैन सड़क से राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर तक कुल 15 हजार स्क्वायर फीट सीसी रोड का निर्माण निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाया गया है।

विधायक मद से स्वीकृत इस राशि से निर्मित सीसी सड़क के पूर्ण होने से मैन सड़क से राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर तक विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है।

Tags: