कानोड़ नगर पालिका: कांग्रेस के दिलीप सिंह सोलंकी बने उपाध्यक्ष
दिलीप सिंह सोलंकी ने भाजपा उम्मीदवार को 8 मतों से हराकर जीत हासिल की, अध्यक्ष रोनक सोनी की मौजूदगी में निकाला गया विजय जुलूस।
तस्वीर में कानोड़ नगर पालिका कार्यालय में दस्तावेज सौंपते प्रतिनिधि और अधिकारी।
कानोड़। स्थानीय नगर पालिका चुनाव में प्रचण्ड बहुमत हासिल करने के बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के दिलीप सिंह सोलंकी विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
मंगलवार दोपहर उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह सोलंकी को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री मेनारिया को 6 वोट मिले। इस तरह श्री सोलंकी ने 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष चुनाव के बाद मंगलवार को अध्यक्ष रोनक सोनी और उपाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सभी विजयी पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर अध्यक्ष सोनी, उपाध्यक्ष सोलंकी सहित विजयी पार्षदों ने कहा कि कानोड़ नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सभी मिल-जुलकर कानोड़ नगर के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।