तस्वीर में दिख रही कक्षा में विद्यार्थी बेंचों पर बैठे हैं और पोडियम पर कार्यक्रम जारी है।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रनायकों के आदर्शों को याद किया।
तस्वीर में कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राएं पोडियम पर जारी संबोधन सुन रहे हैं।
खेरवाड़ा। नागफणी डिग्री कॉलेज, खेरवाड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शशिकांत जायसवाल, प्रियंका कलाल एवं ब्रियाना अहारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में नजर आया।
प्रतियोगिताओं के समापन के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश कलाल ने परिणामों की घोषणा की। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका खराड़ी, द्वितीय स्थान अंजलि मीणा तथा तृतीय स्थान कल्पना अहारी ने प्राप्त किया। सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छाया, सोनू एवं हुरज, द्वितीय स्थान सारिका, चंद्रिका एवं अनुराधा तथा तृतीय स्थान स्वाति, सोनू एवं छाया परमार ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सारिका मीणा, द्वितीय स्थान चंद्रिका मीणा तथा तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। इस अवसर पर पूजा जैन ने भी देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में दिनेश मीणा, अचल जैन, दिलीप प्रजापत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।