खेरवाड़ा में कल 30 अगस्त को संपूर्ण बंद, बाजार और हाईवे के बाजार भी रहेंगे बंद
खेरवाड़ा में 30 अगस्त रविवार को पाक्षिक अवकाश के तहत संपूर्ण बाजार बंद रहेंगे। हाट बाजार और हाईवे के बाजार भी बंद रहेंगे।
कस्बे में कल 30 अगस्त, रविवार को संपूर्ण बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे। संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल एवं महामंत्री नरेंद्र पंचोली ने बताया कि हर माह की 15 और 30 तारीख को कस्बे में पाक्षिक अवकाश रहता है। इसी के तहत 30 अगस्त रविवार को खेरवाड़ा कस्बा संपूर्ण रूप से बंद रहेगा।
बंद के दौरान कस्बे के संपूर्ण बाजार, हाट बाजार और हाईवे पर लगने वाले बाजार भी पूर्णतया बंद रहेंगे। व्यापार महासंघ की ओर से सभी व्यापारियों से अवकाश के तहत अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया गया है।
प्रचार-प्रसार मंत्री धरणेन्द्र जैन ने बताया कि महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर महासंघ के नियमों की पालना करने का अनुरोध किया है। 30 अगस्त को खेरवाड़ा में बाजार बंद रहने के चलते कस्बे के व्यापारिक प्रतिष्ठान और निर्धारित बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे।