नगर निकाय चुनाव में चित्तौड़गढ़ जिले की 7 निकायों में 176 प्रत्याशियों ने भरे 181 फॉर्म
चित्तौड़गढ़ जिले की दो नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में 176 प्रत्याशियों ने कुल 181 फॉर्म प्रस्तुत किए, जिससे चुनावी दावेदारी तेज हुई।
चित्तौड़गढ़ जिले में स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को दो नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में कुल 176 प्रत्याशियों ने 181 फॉर्म प्रस्तुत कर दावेदारी जताई।
नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 53 प्रत्याशियों ने 62 फॉर्म प्रस्तुत किए। नगर परिषद निंबाहेड़ा में 10 प्रत्याशियों ने 10 फॉर्म, नगर पालिका रावतभाटा में 6 प्रत्याशियों ने 6 फॉर्म और नगर पालिका बेगू में 4 प्रत्याशियों ने 4 फॉर्म प्रस्तुत किए।
इसी तरह नगर पालिका बड़ीसादड़ी में 36 प्रत्याशियों ने 36 फॉर्म, नगर पालिका आकोला में 36 प्रत्याशियों ने 37 फॉर्म तथा नगर पालिका कपासन में 31 प्रत्याशियों ने 33 फॉर्म प्रस्तुत किए हैं।
इस प्रकार जिले की दो नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में कुल 176 प्रत्याशियों की ओर से 181 फॉर्म प्रस्तुत किए गए हैं। नामांकन के आंकड़ों से जिले के सभी सात स्थानीय नगर निकायों में चुनावी दावेदारी की स्थिति स्पष्ट हुई है।