तस्वीर में निंबाहेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में वंडर सीमेंट के 'नीव' वृक्षारोपण अभियान के बैनर के सामने पौधे की पूजा करती और रक्षासूत्र बांधती महिलाएं व ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

निंबाहेड़ा में वंडर सीमेंट लिमिटेड की नीव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित इकोग्रीन कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व पर ग्राम फाचर अहिरान से बांसा रोड तक वृक्षारोपण कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया और समाज को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

वंडर सीमेंट लिमिटेड की ओर से परियोजना के आरंभ से ही प्लांट, माइंस और आसपास के गांवों में वृक्षारोपण एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी वंडर वृक्ष रथ के माध्यम से ग्राम पंचायत करूण्डा, फलवा, फाचर अहिरान, लसड़ावन एवं बड़ोली माधोसिंह के राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और स्वास्थ्य संस्थानों में पौधारोपण किया गया है।

इसके साथ ही कंपनी द्वारा विकसित वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान, धनोरा, बड़ोली माधोसिंह एवं लसड़ावन सहित गांवों के प्रमुख मार्गों पर भी पौधारोपण किया गया है। पर्यावरण संरक्षण की इसी पहल के तहत फाचर अहिरान से बांसा रोड तक वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा ट्रीगार्ड लगाए जाएंगे और वृक्ष लगाए जाएंगे। इन वृक्षों की वर्ष पर्यंत देखभाल भी कंपनी द्वारा की जाएगी।

इस पहल से फाचर अहिरान से बांसा रोड तक का मार्ग हरा-भरा रखने के साथ ग्रामवासियों में वृक्षों और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की पहल के रूप में सामने आया।

Tags: