खेरवाड़ा आईटीआई दीक्षांत समारोह 2026 में कौशल प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेरवाड़ा में दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में संस्थान सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों की सराहना की गई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति उनमें उत्साह बढ़ाना रहा। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Tags: