खेरवाड़ा में शिलापट्ट के पास खड़े सांसद मन्नालाल रावत, मंत्री बाबूलाल खराड़ी और अन्य नेता।

खेरवाड़ा कस्बे में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आगामी पंचायत राज चुनाव में प्रदेश में भाजपा की प्रचंड विजय होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों एवं नीतियों से प्रसन्न है तथा प्रदेश में विकास के ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं।

डॉ. रावत विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी के नेतृत्व में कस्बे में ऐतिहासिक विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को अनवरत बनाए रखने के लिए आगामी पंचायत राज चुनाव में पुनः भाजपा को विजय बनाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है।

समारोह को प्रदेश के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं जनजाति क्षेत्र के विकास तथा सर्वांगीण उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। खराड़ी ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे ज्यादा कार्य बीजेपी सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में करके दिखाए हैं।

सभा को क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल और महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह के प्रारंभ में खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी एवं उपसरपंच विक्रांत कोठारी के नेतृत्व में अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर, ऊपरणा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पूर्व उप प्रधान हलूराम डामोर, भाजपा नेता नानजी भाई पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत मीणा, शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन, वार्ड पंच लव शीतलानी, दीपचंद शर्मा, अंजू अग्रवाल, मंजू लश्कार, संध्या अहारी, सरपंच सुकिरता देवी, दीतालाल पटेल, अर्जुन कल्याणा, रौनक जैन, नरेश अग्रवाल, ईश्वर सुथार, दिनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित थे।

खेरवाड़ा में तहसील रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, स्वास्तिक कॉलोनी में सीसी रोड, हरिओम कॉलोनी में सीसी रोड, शीतला माता शक्ति नगर से दशा माता तक सीसी रोड, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइल्स, प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइल्स, मेघवाल बस्ती में सीसी रोड, किले माता मंदिर पर सीसी रोड, भूत बंगला परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, बालिका विद्यालय में डोम निर्माण और भाटिया गली में शीशी रोड निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इन विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ समारोह में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के राजनीतिक दावे भी सामने आए। डॉ. मन्नालाल रावत ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा को विजय बनाने की अपील की।

Tags: