झाड़ोल: हुलाव माता गरबा महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित
झाड़ोल में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सांडोल माता मंदिर में सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां।
तस्वीर में मंदिर परिसर में बैठकर चर्चा करते हुलाव माता गरबा समिति के सदस्य दिखाई दे रहे हैं।
झाड़ोल। पंचायत समिति मुख्यालय झाड़ोल की प्रतिष्ठित हुलाव माता गरबा समिति की ओर से आगामी गरबा महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर सांडोल माता मंदिर परिसर में पहली तैयारी बैठक आयोजित हुई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से संजय मेहता को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हंसराज सरणोत, धीरज पुर्बिया, रवि गायरी, रोशन लश्कार, लोकेश पुर्बिया, राजू निमावत, नितेश सोनी, सुनील मेहता, नीरज पोखरना, चिन्मय धाकड़, रजत वर्मा एवं भरत लश्कार को सौंपी गई। मंत्री व सहमंत्री के रूप में रौनक लश्कार, जीतेन्द्र सेठ, भावेश पुर्बिया, मनीष राजावत, दीपेश सेवक, दलीचंद पटेल, अशोक मेघवाल, भावुक कोडिया, देवानन्द शुक्ला, दिनेश लश्कार और नेहिल सरणोत को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व कैलाश धाकड़, गजेन्द्र वैष्णव एवं शुभम पोखरना को दिया गया है।
महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अनुशासन समिति में करण पोखरना, अशोक पोखरना, भोपाल लश्कार, विनोद वैष्णव, दिनेश पोखरना, जय पुर्बिया, राजेश सोनी, युवराज कुलंबी और देवीलाल लोहार को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व जयेश जैन, अर्पित कुलंबी व कीर्तन कोठारी संभालेंगे, जबकि गरबा मीडिया प्रभारी हंसराज, दुष्यन्त व भरत को बनाया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी नितेश सोनी, कुलदीप वर्मा, नीरज पोखरना, रोशन लश्कार, भावेश पुर्बिया और दिनेश लश्कार को दी गई है। गरबा संचालन समिति में विक्रम राजावत, हीरालाल सेवक, रजत वर्मा, प्रहलाद वर्मा, पीयूष कोठारी, कीर्तन, विक्रम राठौड़, भूपेंद्र राजावत तथा तनिष वसीटा को शामिल किया गया है।
आयोजन के वित्तीय प्रबंधन के लिए चंदा समिति का नेतृत्व संजय मेहता करेंगे। रिकवरी समिति में अमित सेवक, तपीश पुर्बिया, योगराज बाघेला और अर्णव मेहता को रखा गया है। महोत्सव को वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में संपन्न कराने के लिए संरक्षक समिति का गठन किया गया है। इसमें महेंद्र सरणोत, कन्हैयालाल वर्मा, शेखर वर्मा, पारस सोनी, अशोक पोखरना, दिनेश पोखरना, भोपाल लश्कार, पारस मेहता, यशवंत सोनी, कन्हैयालाल पोखरना, ललित मेहता, रामचंद्र लश्कार और प्रभुलाल पुर्बिया को शामिल किया गया है।
धार्मिक और पूजन व्यवस्थाओं के तहत माताजी की मूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी रामचंद्र लश्कार को, आंगी व्यवस्था पारस पोखरना को, अखंड ज्योत का दायित्व अशोक पोखरना को तथा माता के माला की व्यवस्था सुमित सेठ जितेंद्र सेठ को सौंपी गई है।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने आगामी नवरात्रि महोत्सव को पूर्ण भक्तिभाव, भव्यता और अनुशासन के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया। पहली तैयारी बैठक के साथ ही 11 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित नौ दिवसीय हुलाव माता गरबा महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।