खेरवाड़ा: सेवा मंदिर के सहयोग से सामुदायिक शिक्षा केन्द्र शुरू
साइंस और मैथ्स के लिए रोजाना दो घंटे पढ़ाएंगे ग्रामीण, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 170 लोगों ने लिया सहयोग का संकल्प।
तस्वीर में ग्रामीण और अतिथि लाल रिबन काटकर सामुदायिक शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन करते हुए।
खेरवाड़ा में ग्राम समूह एवं सेवा मंदिर के संयुक्त सहयोग से सामुदायिक शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत कार्यक्रम में समुदाय के 170 लोगों ने आगे आकर बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लिया।
सामुदायिक शिक्षा केन्द्र के माध्यम से समुदाय के लोगों ने साइंस एवं मैथ्स विषय के लिए प्रतिदिन दो घंटे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के साथ ही समुदाय की सक्रिय भागीदारी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालूराम ने की। इस अवसर पर सरपंच धूलेश्वरी देवी, सेवा मंदिर से डॉ. छवि गुप्ता, प्रखंड समन्वयक नारायण जोशी, मोहन ननामा, लव नायक तथा एसबीआई फेलौज निक्की एवं अभिषेक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से शिक्षा को मजबूत बनाने और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीणों द्वारा बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेना समुदाय की एकजुटता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया गया।