खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में 13 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे मारपीट की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी शांतिलाल पिता थावरा, जाति मीणा, उम्र 45 वर्ष, निवासी मंगरा ने रिपोर्ट दी कि 13 अगस्त की रात करीब 8 बजे गांव के रहने वाले प्रताप पिता सोमा और मगन पिता सजी उसके भाई के घर में बहू को अकेला देखकर घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने बहू का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

बहू के हल्ला करने पर पड़ोसी कृष्णलाल पिता शांतिलाल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद प्रताप और मगन ने कृष्णलाल के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रताप पिता सोमा, हरिश पिता मगन, नारायण पिता मगन, दिलीप पिता मगन, जयन्ति पिता मगन, धनराज पिता सोमा तथा महेंद्र पिता सोमा, सभी निवासी मंगरा, पुलिस थाना खेरवाड़ा, के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक वालचंद द्वारा की जा रही है।

Tags: