कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर स्कूटी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में स्कूटी सवार तीन व्यक्ति नीचे गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना को लेकर कल्याणपुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कमलेश पुत्र वैसात परमार मीणा, उम्र 43 वर्ष, निवासी महुआड़ा थाना कल्याणपुर द्वारा रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पिकअप वाहन नंबर आरजे 12 जीबी 3539 के चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्कूटी सवार तीन व्यक्ति नीचे गिरकर घायल हो गए। तीन घायलों में से एक की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी प्रकाश में आई है।

कल्याणपुर थाना अधिकारी सोहन लाल बामनिया के निर्देशन में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रेम चंद द्वारा की जा रही है।

Tags: