खेरवाड़ा के मंगलम सोसाइटी, बंजारिया में क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर इन्द्र देव की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद इन्द्र देव को भोग लगाया गया और ‘उजणी’ (गोठ/सामूहिक प्रीतिभोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सोसाइटी के सभी पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया और सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के संबंध में पीयूष लोहार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इन्द्र देव से अच्छी वर्षा की कामना करना तथा सोसाइटी के सभी सदस्यों को एकजुट और संगठित करना है।

इस दौरान नारायण, प्रवीण, किशन, जितेन्द्र, आशीष, पवन, गौतम, विशाल, दीपक, रोशन, अशोक, नानालाल, कांतिलाल सहित महिला मंडल की सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सामूहिक पूजा और उजणी के माध्यम से सोसाइटी के सदस्यों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ आपसी सहभागिता और एकजुटता का संदेश दिया।

Tags: