तस्वीर में उदयपुर और सलूंबर से आईं राजकीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षक और अन्य लोग जयपुर में एक पार्क में बैनर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

उदयपुर एवं सलूंबर जिले के राजकीय बालिका विद्यालयों की 30 छात्राओं ने जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर संवाद किया। आईआईएफएल फाउंडेशन की पहल के तहत आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आई छात्राओं को शिक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात के दौरान छात्राओं ने अपने विद्यालयों में आईआईएफएल की ओर से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं शैक्षणिक प्रयासों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। छात्राओं ने बताया कि इन प्रयासों से विद्यालयों में अध्ययन के बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

इसके बाद छात्राओं ने राजस्थान विधानसभा, जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। विधानसभा भ्रमण से छात्राओं में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति समझ और मजबूत हुई।

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से जयपुर पहुंची 30 छात्राओं के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ ही शिक्षा, करियर और भविष्य को लेकर उनकी आकांक्षाओं को भी नई दिशा मिली।

आईआईएफएल की ओर से राजकीय बालिका विद्यालयों के समग्र विकास के साथ छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण एवं अनुभवात्मक सीख के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह भ्रमण छात्राओं को विद्यालयी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Tags: