खेरवाड़ा, राउमावि परिसर में आयोजित बैठक में अध्यापक-अभिभावक परिषद का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य राकेश कुमार जैन को परिषद का अध्यक्ष, नरेश कुमार को उपाध्यक्ष तथा प्राध्यापक धर्मवीर सिंह गर्ग को सचिव बनाया गया।

परिषद में सदस्य के रूप में मुकेश कुमार जैन, प्रकाश चंद्र, जगदीश, लक्ष्मण फनात एवं कुशलाल को शामिल किया गया। वहीं महिला सदस्यों में शारदा देवी, लीला देवी, जीवी देवी एवं करमी देवी को सदस्य बनाया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अध्यापक-अभिभावक परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags: