फतहनगर के सरदार पटेल स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता।

फतहनगर में लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके योगदान और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, चेयरमैन प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास सोनी, पार्षद सचिन खटीक, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी, विनोद धर्मावत, गोवर्धन सोनी, बद्रीलाल सोनी, भाजपा एसटी मोर्चा के शैलेश मीणा, भगवानलाल माली, विनोद चावड़ा, राहुल पुरी गोस्वामी, प्रकाश देवड़ा, अंबालाल बंजारा, करण सिंह सिसोदिया, फतेहलाल स्वर्णकार, ओमप्रकाश टेलर, अशोक मोर एवं हितेश पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सायंकाल सरदार पटेल स्टेडियम में एक अन्य पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलकर देश के निर्माण को और मजबूती प्रदान करनी चाहिए। उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश चपलोत, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रौनक गर्ग, मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नालाल लावटी, पार्षद विकास लावटी, किशन गुर्जर, शरीफ भाई मंसूरी, मोहम्मद बोहरा, गोवर्धन खटीक, रतन मीणा, कमलेश भील, पूर्व पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील मुंदड़ा, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, युवा कांग्रेस के रवि खटीक, भगवत सिंह राठौड़, राजेश त्रिपाठी, यूथ अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी, ब्लॉक महासचिव मदन प्रजापत, गोपाल सोनी, उमेश चेचानी, अरविंद मोर, विकास पीपाड़ा, राजू कंडारा एवं भगवतीलाल धोबी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फतहनगर में आयोजित दोनों श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी रही। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश निर्माण में दोनों विभूतियों के योगदान को स्मरण किया गया।

Tags: