तस्वीर में अग्रवाल समाज महिला मंडल फतहनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला मोर नजर आ रही हैं।

फतहनगर में अग्रवाल समाज महिला मंडल की साधारण सभा सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श के बाद विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सभी पदों पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

साधारण सभा में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पदाधिकारियों के चयन पर सहमति जताई। चुनाव प्रक्रिया के बाद श्रीमती चन्द्रकला मोर को अध्यक्ष चुना गया। श्रीमती कृष्णा मंगल को उपाध्यक्ष, श्रीमती पिंकी मोर को सचिव, श्रीमती कविता मित्तल को सह सचिव तथा श्रीमती दीपा गर्ग को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित महिलाओं ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। बैठक में महिला मंडल को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, समाज की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ अग्रवाल समाज महिला मंडल की आगामी गतिविधियों को लेकर भी उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की महिलाओं को संगठित करते हुए सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: