खेरवाड़ा विद्या निकेतन में विज्ञान मेले का आयोजन, 405 विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल
खेरवाड़ा के विद्या निकेतन में विज्ञान मेले में 405 विद्यार्थियों ने गणित-विज्ञान के मॉडल बनाए। अतिथियों ने मेले का उद्घाटन किया।
तस्वीर में विद्या निकेतन खेरवाड़ा में अतिथि विज्ञान मेले का उद्घाटन कर रहे हैं।
खेरवाड़ा स्थित विद्या निकेतन में विद्यालय स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले का उद्घाटन विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालूलाल चौबिसा एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की उप प्रधानाचार्य मालती नागदा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विज्ञान प्रभारी मुकेश भराडा ने बताया कि कक्षा 3 से 10 तक 275 छात्रों ने गणित एवं विज्ञान के मॉडल बनाए। वहीं, शिशुवाटिका प्रभारी गायत्री व्यास एवं शीला परमार के नेतृत्व में 130 भैया-बहिनों ने मॉडल तैयार किए।
विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रतियोगिता में मोनिका डामोर, गरिमा कलाल एवं जगदीश मीणा निर्णायक रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने कराया। रमा पानेरी एवं निशा व्यास ने तिलक लगाकर और ओपरणा ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हंसा परमार ने किया, जबकि हरीश जैन ने आभार व्यक्त किया।
इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पोस्टर का विमोचन किया गया। विज्ञान मेले के आयोजन में विद्यालय के आचार्य दिलीप मेहता, बंसीलाल मेघवाल, कृष्ण मीणा, विमल मीणा, संगीता, ममता, आस्था एवं टीना दीदी का सहयोग रहा।
विज्ञान मेले के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान विषयों से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।