तस्वीर में करावाड़ा गांव में सजे मंडप में भगवान श्री गणेश की मूर्ति विराजमान है।

खेरवाड़ा के समीपस्थ करावाड़ा गांव में सोमवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणपति बप्पा की पावन मूर्ति स्थापना का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समस्त ग्रामवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर गणपति बप्पा का स्वागत किया तथा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Tags: