सिरोही: 10-11 अक्टूबर को जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सिरोही। जिला वॉलीबॉल संघ सिरोही के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला, जूनियर तथा सबजूनियर ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 11 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला वॉलीबॉल संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संघ की सचिव रिंकू आंजना के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 300 रुपए प्रतियोगिता शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करवा सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना होगा।
संघ की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव इंद्र सिंह देवड़ा ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता को लेकर जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।