तस्वीर में सिरोही के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठकर कागजात देखते हुए नजर आ रहे हैं।

सिरोही में नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने सोमवार को एसपी पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी राठौड़ का स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के बाद एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों, नशे के कारोबार, अवैध शराब तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में एसपी राठौड़ ने कहा कि बढ़ते अपराध, नशे और शराब तस्करी पर अंकुश लगाना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर कानून के तहत सख्ती से कार्रवाई करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

एसपी ने अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और पुलिस तथा आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगी।

Tags: